Heimatgeschichte · Gurez ·

गुरेज़

गुरेज़

गुरेज़ (Gurez) या गुरेइस (Gurais), जिसे स्थानीय शीना भाषा में गोराई (Guráai) कहते हैं, भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के बांडीपूर ज़िले में स्थित एक शहर है। लगभग ८,००० फ़ुट की ऊँचाई पर बसा यह शहर बर्फ़-ढकी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह उत्तरी कश्मीर का भाग है और यहाँ बसने वाले लोग कश्मीरी भाषा बोलने की बजाय शीना भाषा बोलते हैं जो कश्मीरी की तरह एक अन्य दार्दी भाषा है। यहाँ बसने वाले नियंत्रण रेखा के पार गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र के अस्तोर ज़िले में बसने वाले लोगों से मिलते-जुलते हैं। सर्दियों में यहाँ भारी बर्फ़बारी होने से यातायात काफ़ी हद तक ठप्प रहता है। श्रीनगर को गिलगित से जोड़ने वाला ऐतिहसिक मार्ग यहीं से निकलकर उत्तर में बुरज़िल दर्रे से होता हुआ जाता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „गुरेज़“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Nazim Qayoom Rather, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons