पहलगाम
पहलगाम (कश्मीरी: پَہَلگام,, अंग्रेज़ी: Pahalgam) भारत के जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के अनन्तनाग ज़िले में स्थित एक नगर और अधिसूचित क्षेत्र है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है, और अनंतनाग से 45 किमी दूर लिद्दर नदी के किनारे बसा हुआ है। पहलगाम एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल और पर्वतीय स्थल है। साथ ही अमरनाथ यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। विश्वभर से हज़ारों पर्यटक प्रति वर्ष यहाँ आते हैं।