दांडेली
दांडेली (Dandeli) भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह काली नदी के किनारे बसा हुआ है और इसी नाम की तालुका का मुख्यालय है। यह गोवा के पास के पश्चिमी घाट क्षेत्र में स्थित है और अपने वन्यजीव अभयारण्य, पर्यटन, उद्योग और एक शिक्षा केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है।