कारवार
कारवार (कन्नड़: ಕಾರವಾರ, अंग्रेज़ी: Karwar) भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय है और काली नदी के अरब सागर में विलयस्थल के पास समुद्रतट पर बसा हुआ है। नदी के दक्षिणी तट पर कारवार है और नदी के पार उत्तरी तट पर सदाशिवगढ़ का दुर्ग खड़ा है।