Heimatgeschichte · Nubra ·

नुब्रा घाटी

नुब्रा घाटी

नुब्रा घाटी एक तीन भुजाओं वाली घाटी है जो लद्दाख घाटी के उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह श्योक और नुब्रा नदियों के संगम से बनी है। श्योक नदी उत्तर पश्चिम की ओर बहती है और नुब्रा नदी एक न्यूनकोण बनाते हुए इसमें उत्तर-पश्चिम से आ कर मिलती है। श्योक नदी आगे जाकर सिन्धु नदी में मिलती है। नुब्रा की केन्द्रीय बस्ती दिस्कित की दूरी लेह से १५० कि॰मी॰ है।
इस घाटी की औसत ऊँचाई ३,०३८ मी॰ यानी १०,००० फीट है। यहाँ के स्थानीय लोगों के अनुसार इसका प्राचीन नाम डुमरा (फूलों की घाटी) था। यहाँ पहुँचने के लिये लेह से खार्दुंग ला दर्रे से होकर जाया जाता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „नुब्रा घाटी“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Karunakar Rayker from India, CC BY-SA 2.0 – Wikimedia Commons