Heimatgeschichte · Igatpuri ·

इगतपुरी

इगतपुरी

इगतपुरी (Igatpuri) भारत के महाराष्ट्र राज्य के नाशिक ज़िले में स्थित एक नगर है। यह एक पर्वतीय स्थल और नगर परिषद है। यह पश्चिमी घाट पर स्थित है। इगतपुरी रेलवे स्टेशन मुम्बई और नासिक रोड नामक रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित है। सड़क मार्ग पर यह व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग 160 से होते हुए मुम्बई से 130 किमी और नाशिक से 45 किमी की दूरी पर स्थित है। इगतपुरी की औसत ऊँचाई 586 मीटर है।
इगतपुरी अपने बौद्ध ध्यान विपश्यना केन्द्र और वड़ापाव के लिए प्रसिद्ध है। इगतपुरी एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यहां पर विद्युतधारा में बदलाव के चलते (प्रत्यावर्ती धारा से एकदिष्ट धारा) रेलगाड़ियों के इंजन बदले जाते हैं, साथ ही यहां से चालक और गार्ड भी अपनी पालियां बदलते हैं। इंडियन रेलवे में जितने भी इगतपुरी स्तर के हैं उन सभी स्टशनों में इगतपुरी स्टेशन पर मिलने वाला भोजन सबसे उत्तम है अगर आप घुमक्कड़ प्रवर्ति के हैं तो आप के लिय इगतपुरी से अच्छी जगह कोई नहीं चारों तरफ फैले हुए पहाड़ आपका मन मोह लेते हैं प्रकृति ने अपनी पूरी ताकत लगा कर यहाँ पर अपनी छटा बिखेरी है

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „इगतपुरी“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Prashant7514, CC BY-SA 3.0 – Wikimedia Commons