कराड
कराड भारत के महाराष्ट्र राज्य के सातारा ज़िले में एक नगर और तालुका है। यह नगर कृष्णा नदी तथा कोयना नदी के संगम पर सतारा नगर से 85 किमी दक्षिण-पूर्व में बसा है। कराड को "यशवंत नगरी" के नाम से भी जानी जाती है। यह मुम्बई से 320 किमी, सांगली से 45 किमी,और पुणे से 159 किमी दूर है।