महाड़
महाड़ (Mahad) भारत के महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उत्तरी कोंकण क्षेत्र में, मुम्बई से 167 किमी की दूरी पर बसा हुआ है। यहाँ रायगढ़ दुर्ग खड़ा है जो छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित था और जहाँ उनका सन् 1674 में राज्याभिषेक हुआ था। इसके बाद यह उनकी राजधानी भी रही थी। महाड़ सावित्री नदी के किनारे बसा हुआ है। यह इसी नाम की तालुका का मुख्यालय भी है।