पैठण: विवरण इतिहास
पैठन पहले प्रतिष्ठान नामक नगरी के नाम से जाना जाता था और उसके उपरांत यह पिष्टपुर नाम से जाना जाने लगा। यह सातवाहन राजवंश के प्रथम शासक की राजधानी थी, जिनका राजवंश दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व तक चला था।प्राचीन काल से पैठण जो पहले प्रतिष्ठानपुरा के नाम से भी जाता था बहुत उतार चढ़ाव हुए थे ।लंबे समय तक यह स्थान अस्तित्व में रहने की वजह से यहा पर बड़े राजवंश और राजनायिको की गद्दीया बदली है। पैठण शहर स्थान लंबे समय तक यादव काल के अधीन था जो अत्यधिक उन्नत सभ्यता थी।