मौफलांग
मौफलांग (Mawphlang) भारत के मेघालय राज्य के पूर्व खासी हिल्स ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह राज्य राजधानी, शिलांग, से २५ किमी दूर स्थित है। स्थानीय खासी भाषा में इसका अर्थ है माव=पत्थर और फलांग= घास, यानि घास वाला पत्थर। यह नाम अन्य बहुत से उन गांवों के नाम में से एक है जो वहाँ स्थापित मोनोलिथ संरचनाओं पर आधारित हैं।