आष्टा, मध्य प्रदेश: भूगोल व इतिहास
अष्टा शहर का नाम - अष्टावक्र नामक ऋषि की तपो भूमि होने के कारण अष्टा शहर का नाम अष्टा हुआ। अष्टावक्र की तपो भूमि अष्टा शहर से लगभग 15 किलोमीटेर की दूरी पर अष्टा शुजलपुर रोड से 2 किलोमीटेर की दूरी पर स्थित एक पहाड़ी पर है।
आष्टा इंदौर व भोपाल के लगभग बीच में स्थित है। है। आष्टा में एक नदी है, जिसका नाम "पार्वती" है। यह नदी आष्टा के निवासियों के लिये जल का मुख्य स्रोत है। मान्यता है कि नदी का नाम समीप के शिव मंदिर के कारण रखा गया था। वर्षाऋतु में नदी में पानी का स्तर बढ़ता है और मान्यता के अनुसार मंदिर के शिवलिंग तक पहुँच जाता है। ब्रिटिश राज में यहाँ मिर्ज़ा अमजद बेग का क्षेत्र था।