बदरवास
बदरवास (Badarwas) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी ज़िले में स्थित एक नगर एवं नगर पंचायत है। यह बदरवास तहसील का मुख्यालय भी है।
बदरवास क्षेत्र व्यापार, कृषि तथा लघु उद्योगों के लिए जाना जाता है। यहाँ रेडीमेड वस्त्र एवं विशेष रूप से जैकेट निर्माण का कार्य बड़े स्तर पर किया जाता है। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जैकेट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े अनेक छोटे एवं मध्यम उद्योग संचालित हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को रोजगार प्राप्त होता है।