बिरसा मुंडा विमानक्षेत्र
बिरसा मुण्डा विमानक्षेत्र झारखण्ड स्थित हवाई अड्डा है। इसका प्रबन्धन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण करती है। यह भारत का एक हवाई अड्डा है, जो राँची के हिनू मोहल्ले के समीप स्थित है और शहर के मुख्य स्थानो से लगभग सात (७) किलोमीटर की दूरी पर है। यह भारत का बीसवाँ सबसे व्यस्त विमानक्षेत्र है। इसका नामकरण झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुण्डा के नाम पर किया गया है।