दतिया
दतिया (Datia) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के दतिया ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। भौगोलिक रूप से यह बुंदेलखंड क्षेत्र में है। यह नगर कुशवाहा क्षत्रिय बाहुल्य है।
दतिया को लघु वृदांवन भी कहा जाता है | यह पुराना शहर एक पत्थर की दीवार से घिरा हुआ है, जिसमें सुंदर महल और उद्यान हैं। वीर सिंह देव का 17वीं शताब्दी का महल उत्तर भारत की हिंदू वास्तुकला का एक उल्लेखनीय उदाहरण है।वर्तमान में दतिया में भगवान श्री राम के पुत्र कुश के वंशज कुशवाहा क्षत्रिय निवास करते हैं। प्राचीन नरवर गढ़ राज्य जिसके महाराजा नल कुशवाहा थे। इसी समय से इस राज्य में कुशवाहा क्षत्रियों की संख्या में वृद्धि हुई। आज के अनुसार नरवर गढ़ राज्य के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में ज्यादातर कुशवाहा कच्छी क्षत्रिय लोग रहते हैं। दतिया जिले में ऐसा कोई गांव नहीं है जहां कुशवाहा कच्छी क्षत्रिय जाति के लोग न रहते हैं।