Heimatgeschichte · Itarsi ·

इटारसी

इटारसी

इटारसी (Itarsi) मध्य प्रदेश प्रान्त का एक शहर है जो कि नर्मदापुरम जिले के अन्तर्गत आता हैं। इटारसी के नाम के उत्पत्ति ईंट और रस्सी शब्द के संयोग से हुई है इसका कारण प्राचीन काल में इन उद्योगों की बहुतायत होना। व्यावसायिक दृष्टि से, एक बड़ी कृषि मंडी, आयुध निर्माणी, एवम् रेलवे के कारखानो से। यह नर्मदापुरम जिले में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। बोरी अभयारण और तवा बाँध निकट के कुछ दर्शन-योग स्थान है। इटारसी की कुछ प्रमुख बिभुतियों में श्री हरिशंकर परसाई एवं श्री विपिन जोशी का नाम सर्वोपरि है। इटारसी में केसर मल्टी लॉजिस्टिक हब की स्थापना ने यहां व्यापारियों के लिए एक्सपोर्ट की बड़ी सुविधा दे दी है

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „इटारसी“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Manishwiki15, CC BY-SA 3.0 – Wikimedia Commons