Heimatgeschichte · Kailaras ·

कैलारस

कैलारस

कैलारस (Kailaras) भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले में स्थित नगर और नगर पंचायत है। यहाँ अलोपी शंकर मंदिर है जो समुद्र तल से लगभग 490 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। यहां शंकर और पार्वती दोनो शिवलिंग रूप मे स्वयंभू प्रतिष्ठित हैं पहाड़ी के मध्य मे श्री टेकरी सरकार हनुमानजी का मंदिर जो एक शिला मे से प्रगट है, श्रावण और फाल्गुनी शिवरात्रि के पावन महीने में यहां पर श्रद्धालू दर्शन के लिए विभिन्न राज्यों से एवं आसपास के गांव के जलाभिषेक एवं बेलपत्र चढ़ाने के लिए आते हैं, यह मंदिर सावन और शिवरात्रि के मेले के लिए प्रसिद्ध है, कस्बे के मध्य में भगवान राधाकृष्ण का मंदिर स्थित है। पहाड़गढ़ नामक गांव पहाड़गढ़ रियासत का केंद्र था वह कैलारस से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहाँ पहाड़गढ़ का किला एवं ईश्वरा महादेव मंदिर और पाषाणकालीन गुफा चित्र मौजूद हैं
कैलारस में पूर्व में शक्कर कारखाना स्थित था जो अभी बंद है व जर्जर हालत में है।कैलारस जाने के लिए सड़क मार्ग व रेल मार्ग दोनों उपलब्ध हैं। ग्वालियर शहर से मेमू रेल के द्वारा सीधे कैलारस पहुंचा जा सकता है।कैलारस से 12 किमी दूर पहाड़गढ़ में लिखी छाछ में ऐतिहासिक आदिमानवकालीन शैल चित्र पाए गए हैं ।कैलारस में महाभारत कालीन बहरारा माता मंदिर भी स्थित है जहां पर हर नवरात्रि में भव्य मेले का आयोजन होता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „कैलारस“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Earth Science and Remote Sensing Unit, Lyndon B. Johnson Space Center, Public domain – Wikimedia Commons