मल्हारगढ़
मल्हारगढ़ (Malhargarh) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर ज़िले में स्थित एक नगर है। मध्यकाल मे यह मेवाड के अधीन रामपुरा परगने का एक हिस्सा था। मेवाड महाराणा ने रामपुरा परगना अपने भानजे जयपुर महाराज सवाई जयसिंह के पुत्र सवाई माधोसिह कछवाहा को प्रदान कर दिया था। तब इस क्षेत्र का प्राचीन नाम कनोर था जो कछवाहा वंश की कुम्भानी शाखा के अधिकार मे था। सवाई माधोसिह ने सैनिक सहायता के बदले रामपुरा मराठो को दे दिया था। तब गंगा बाई ने कनोर का नाम मल्हारराव के नाम पर मल्हारगढ कर दिया था।