डॉ. आंबेडकरनगर
डॉ. आंबेडकरनगर, जिसे पहले महूँ के नाम से जाना जाता था, मध्य भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर ज़िला में स्थित एक नगर एवं सैन्य छावनी है। यह नगर ऐतिहासिक, सैन्य तथा सामाजिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। यह स्थान भारत के संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर का जन्मस्थान होने के कारण विशेष पहचान रखता है।
यह नगर इंदौर शहर से लगभग 23 किलोमीटर दक्षिण में मुंबई–आगरा मार्ग पर स्थित है। वर्ष 2003 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसका आधिकारिक नाम महू से बदलकर डॉ. आंबेडकरनगर कर दिया गया।