नरवर
नरवर (Narwar) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। यह काली सिन्ध नदी के किनारे बसा हुआ एक ऐतिहासिक नगर है, जो प्राचीन काल में राजा नल की राजधानी थी। यहाँ का प्रसिद्ध नरवर दुर्ग नदी से पूर्व में खड़ा है।