रामनगर, उत्तराखण्ड: इतिहास
रामनगर की स्थापना और बसासत वहां के आयुक्त एच रामसे द्वारा १८५६-१८८४ में की गयी थी। ये क़स्बा जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार भी है जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन नैनीताल से निकट होने के कारण भी यहाँ बहुत से पर्यटक आते हैं। रामनगर, हल्द्वानी के साथ-साथ उत्तराखण्ड के कुमाऊँ मण्डल का प्रवेश द्वार भी है।