सौंसर
सौसर (Sausar) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के पांढुरना जिले में स्थित एक नगर है। यह नगर संतरा और कपास के लिए जाना जाता है। यह पांढुरना जिले की महत्वपूर्ण तहसील व औद्योगिक क्षेत्र है। यहाँ पर सुप्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसावली 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।