Heimatgeschichte · Tamia ·

तामिया

तामिया

तामिया, भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक गाँव और इसी नाम की तहसील का मुख्यालय है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है और इसलिए इसे "मिनी पचमढ़ी" के नाम से भी जाना जाता है। कुछ ब्रिटिश कालीन दस्तावेज़ों के हवाले से यह भी कहा जाता है कि इसे मध्य प्रदेश का पहला हिल स्टेशन बनाने की योजना थी, जबकि वर्तमान में मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी है जो होशंगाबाद जिले में स्थित है।
गोंड और भरिया जनजाति के लोगों का निवासस्थल पातालकोट घाटी इसी तहसील के अंतर्गत है। यहाँ से कुछ ही दूरी पर तामिया जलाशय है। तामिया के पातालकोट के भारिया जनजाति अपनी विशिष्ट जीवन शैली के लिए जानी जाती है।यह स्थान अपनी विशिष्ट वनस्पतियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।यह पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है।
इसी तामिया में एक स्थान है "छिंदा" जहां एक विशालकाय मस्जिद का निर्माण पिछले ३वर्षो से चल रहा है, माना जा रहा है ये मस्जिद १००००वर्ग फिट जमीन पर निर्मित हो रही है जो देखने लायक है

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „तामिया“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Charles J. Sharp, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons