नागानीमोरा
नागिनीमोरा (Naginimora) या नागानीमोरा (Naganimora) भारत के नागालैण्ड राज्य के मोन ज़िले में स्थित एक शहर है। यह असम राज्य की सीमा के समीप स्थित है। यहाँ एक कोयले की खान है जो सन् 1907 में आरम्भ हुई थी। मान्यता है कि नगर का नाम एक ऐतिहासिक नागा रानी के समाधीस्थल होने पर पड़ा है।