दारिंगबाड़ी
दारिंगबाड़ी (Daringbadi) भारत के ओड़िशा राज्य के कंधमाल ज़िले में स्थित एक नगर है। यह पूर्वी घाट की पहाड़ियों में 915 मीटर (3002 फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ एक रमणीय पर्यटक क्षेत्र है, जिसे कभी-कभी "ओड़िशा का कश्मीर" कहा जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 59 यहाँ से गुज़रता है। ऋषिकुल्या नदी, जो ओड़िशा की एक महत्वपूर्ण नदी है, यहीं समीप ही उत्पन्न होती है।