पारादीप बंदरगाह
पाराद्वीप बंदरगाह भारत के ओड़िशा राज्य के जगतसिंहपुर ज़िले में बंगाल की खाड़ी पर स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है। यह महानदी के बंगाल की खाड़ी में बह जाने के स्थान पर है और एक गहरे पानी की बंदरगाह है, जिस कारणवश यहाँ बड़े समुद्री जहाज़ आ और जा सकते हैं। यह भारत की प्रमुख बंदरगाहों में से एक है।