Heimatgeschichte · Titlagarh ·

टिटलागढ़

टिटलागढ़

टिटलागढ़ (Titlagarh) भारत के ओड़िशा राज्य के बलांगिर ज़िले में स्थित एक नगर है। यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग ५९ गुज़रता है। यह भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम और विशाखापत्तनम-रायपुर रेलवे मार्ग से भी जुड़ा हैं।
दर्शनीय स्थल
देवबंद, कुमुडा पहाड़
रेल्वे स्टेशन से महज १.४ किलोमीटर देवबांध के कुमुडा पहाड़ के किनारे स्थित प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। गर्मियों में जहां बाहर का तापमान झुलसा देने वाला होने पर भी इस मंदिर में कड़ाके का ठंड रहता है।
64 योगिनी मन्दिर
प्रसिद्ध 64 योगिनी मन्दिर रेल्वे स्टेशन से लगभग २५ किलोमीटर दूरी पर पूर्व में रानीपुर झरियाल नामक नगर में स्थित है। साथ ही यहां कुछ दूरी पर पहाड़ी पर चक्रव्यूह भी निर्मित है जो कि 'मैजिकल पाइंट' के नाम से प्रसिद्ध है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „टिटलागढ़“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Earth Science and Remote Sensing Unit, Lyndon B. Johnson Space Center, Public domain – Wikimedia Commons