डेरा बस्सी
डेरा बस्सी (Dera Bassi) भारत के पंजाब राज्य के मोहाली ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले में तहसील का दर्जा रखता है। डेरा बस्सी राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर चण्डीगढ़ से 8 किमी और पंचकुला और मोहाली से 10 किमी दूर है। यह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा संघशासित प्रदेश चण्डीगढ़ की सीमाओं के निकट स्थित है। इस नगर के आसपास शिक्षा संस्थानों की भरमार है जिनमें आठ इंजीनियरिंग महाविद्यालय, बीएड, पैरामेडिकल तथा प्रबन्धन संस्थान प्रमुख हैं।