Heimatgeschichte · Ludhiana (West) ·

लुधियाना: नामोत्पत्ति व इतिहास

लुधियाना: नामोत्पत्ति व इतिहास

इसका प्राचीन नाम लोदियाना था, जो कि लोधी वंश के नाम पर था। सतलुज नदी के किनारे स्थित यह शहर 1480 में दिल्ली की लोधी वंश के द्वारा स्थापित किया गया था। प्रथम सिख युद्ध (1845) में लुधियाना में एक बड़ी लड़ाई लड़ी गयी थी।
लुधियाना अब पंजाब का सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय शहर है। यहाँ का प्रमुख व्यापार कपड़ा निर्माण, ऊनी वस्त्र, मशीन टूल्स, मोपेड, तथा सिलाई मशीनों के इंजीनियरिंग केंद्र हैं। इसके होज़री माल की पूर्व और पश्चिम के सभी बाजारों में काफी मांग है, और यह ऊनी वस्त्र, मशीन टूल्स, मोपेड, सिलाई मशीन और मोटर पार्ट्स को पूरी दुनिया में निर्यात करता है।
विशव प्रसिद्ध पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में स्थित है। इसमें बड़े अनाज बाजार हैं, और यह ग्रामीण ओलंपिक के लिए भी प्रसिद्ध है। इस जगह के आसपास स्थित कई गुरुद्वारों का ऐतिहासिक महत्व है। एक और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक लोदी किला है, जो लगभग 500 वर्ष पुराना है, और मुस्लिम शासक सिकंदर लोदी द्वारा सतलुज नदी के तट पर बनाया गया था।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „लुधियाना“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Cameron kennedy, CC BY-SA 3.0 – Wikimedia Commons