बानसूर
बानसूर (अंग्रेज़ी: Bansur) भारत के राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले में एक शहर है। बानसूर तहसील का मुख्यालय बानसूर शहर है। यह जयपुर डिवीजन के अंतर्गत आता है। यह अलवर के 46 किलोमीटर पश्चिम और राज्य की राजधानी जयपुर से 117 किमी दक्षिण में स्थित है। बानसूर तहसील अहीरवाल सांस्कृतिक क्षेत्र का एक हिस्सा है।
बानसूर तहसील को कोटपुतली तहसील ने पश्चिम में, उत्तर में बहरोड़ तहसील, पूर्व में उमरैण तहसील और दक्षिण में अलवर तहसील है। अलवर, नीम का थाना, नारनौल, और बावल, बानसूर के निकटतम शहर हैं। यह २८९ मीटर की ऊँचाई पर है। अलवर, सरिस्का, नारनौल, सैमोड (समोड बाग) और नूह आसपास के पर्यटन स्थल हैं।