Heimatgeschichte · Behror ·

बहरोड़

बहरोड़

बहरोड़ (Behror) भारत के राजस्थान राज्य के कोटपुतली बहरोड़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह क्षेत्र राठ क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है । यह राजस्थान में अहीरवाल बेल्ट का एक महत्वपूर्ण शहर है । राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राजकीय राजधानी जयपुर के मध्यराह पर स्थित होने के कारण इसकी अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका रही है - किसी समय में इस मार्ग पर एकमात्र होटल ( होटल मिडवे बहरोड़ ) बहुत ही विशेष भूमिका निभाता था इस मार्ग के राहगीरों के सफ़र में । इन्हीं शहरों के नजदीकी के कारणवश यह शहर और क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होते हुए राजस्थान राज्य का महत्वपूर्ण ओद्योगिक क्षेत्र है। पुरात्तव विषेशज्ञों के अनुसार किसी समय जहाँ वर्तमानकालीन बहरोड़ स्थित है वहाँ शालीवाहन नरेश ने 'शालीवाहपुर' नामक शहर बसाया था। पुराकाल में यह शहर मत्स्य राज्य का हिस्सा रहा है। वर्तमान में बहरोड़ निम्न राजस्व गाँवों में विभाजित है :

बहरोड़ तर्फ़ गंगाबिशन ।
बहरोड़ तर्फ़ डूंगरसी ।
बहरोड़ तर्फ़ बलराम ।
बहरोड़ तर्फ़ नैनशुख ।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „बहरोड़“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Sbmnlaw, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons