भद्रा नदी
भद्रा नदी (Bhadra River) भारत के कर्नाटक राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह तुंगभद्रा नदी की एक उपनदी है। यह कर्नाटक के चिकमगलूर ज़िले में कुदरेमुख में पश्चिमी घाट की ऊँचाईयों से आरम्भ होती है। यहाँ से यह पूर्व की ओर बहती है और शिमोगा ज़िले में कूडली गाँव में तुंगभद्रा नदी से संगम कर उसमें विलय हो जाती है। तुंगभद्रा यहाँ से पूर्व बहती हुई कृष्णा नदी में विलय होती है जो स्वयं आगे बंगाल की खाड़ी में बह जाती है।