Heimatgeschichte · Didwana ·

डीडवाना

डीडवाना

डीडवाना भारत के राजस्थान राज्य के डीडवाना-कुचामन जिले का एक शहर है एवं ज़िला मुख्यालय है।
राजस्थान के मारवाड़ का 'सिंहद्वार' एवं शेखावाटी का 'तोरण द्वार', आभानगरी व उपकाशी के नाम से प्रसिद्ध डीडवाना खारे पानी की डीडवाना झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है। वर्तमान में यह नगर डीडवाना-कुचामन जिले का जिला मुख्यालय है, जिसके अंतर्गत 8 तहसीले डीडवाना, लाडनूं, कुचामन , नावां, मकराना, मौलासर , छोटी खाटू एवं

परबतसर आती है। यह नगर मारवाड़,शेखावाटी एवं बीकानेर रियासतों की संगम स्थली भी रहा है। यही कारण है कि यहां के निवासियों की भाषा, रीति रिवाजों आदि पर तीनों देशी रियासतों का मिश्रित प्रभाव देखने को मिलता हैं।
2011 की जनगणना के अनुसार शहर की जनसंख्या 53328 जो कि जिले में चौथे स्थान पर है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „डीडवाना“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Ajjamgehlot, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons