मालपुरा, टोंक
मालपुरा (Malpura) भारत के राजस्थान राज्य के मालपुरा ज़िले में स्थित एक नगर है। जिसको राजा मालदेव ने बसाया था। यहां इसी नाम का उप खंड व तहसील का मुख्यालय भी है। मालपुरा अपने आप में बहुत मायने रखता है यहाँ पर अंग्रेजों के समय से ही रैल चलती थी, तथा यहां पर कपास का व्यापार पुराने समय में बहुतायत में होता था जिस कारण यहां से रैलगाड़ी के माध्यम से यहां की कपास सांगानेर, जयपुर व बड़े-बड़े शहरों में खूब प्रसिद्ध हुआ करती थी। मालपुरा में पूर्व के समय में ओधोगिक क्षेत्र में चीलगाड़ी के लिए भी जगह प्रस्तावित हो रखी है। जिसके आसपास में वर्तमान में ओधोगिक ईकाई बनी हुई हैं। मालपुरा में धार्मिक दृष्टि से सबसे बड़ा पास ही डिग्गी कस्बे में डिग्गी कल्याण जी का मंदिर स्थित है जहाँ पर प्रदेशभर व आसपास के अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु आते हैं।