Heimatgeschichte · Raisinghnagar ·

रायसिंहनगर: इतिहास

रायसिंहनगर: इतिहास

यह शहर पहले पंवार समुदाय के बहुमत के कारण "पंवारसर" नाम से जाना जाता था। यह शहर पूर्णतया २०वीं सदी की देन हैं। इसके पुराने नाम 'पंवारसर' से ही इसके पास से गुजरने वाली नहर का नाम भी "पीएस वितरिका" रखा गया था। लेकिन बाद में राजा रायसिंह के नाम पर शहर का नाम "रायसिंहनगर" कर दिया गया। श्री गंगानगर जिले के शहरों व तहसीलों के नाम तत्कालीन बीकानेर रियासत के राजाओं के नाम पर रखें गये है। रायसिंहनगर का रेलवे स्टेशन भारत के लिए पाकिस्तान से रेल लाइन का पहला स्थानक (स्टॉप) था। यहां स्वतंत्रता सेनानी बीरबल सिंह ढालिया का स्मारक है जिन्होंने अंग्रेजों व बीकानेर रियासत के विरोध में तिरंगा लहराया था और फिर पुलिस की गोली खाकर शहीद हुए थे।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „रायसिंहनगर“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Nareshkaranpuria1994, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons