तिजारा
तिजारा भारत के राजस्थान राज्य के "खैरथल तिजारा" ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर, तहसील एवं नगर परिषद है है। इसका प्राचीन नाम 'त्रिगत नगर' था जो कि महाभारत कालीन मत्स्य जनपद का एक नगर था। तिजारा शहर महाराज भर्तृहरि जी की तपोभूमि है इसलिए उनके नाम पर तिजारा में भर्तहरी गुंबद स्थित है । तिजारा में प्रमुख पर्यटन स्थल तिजारा फोर्ट पैलेस, लाल मस्जिद, सूरजमुखी, हवाबंगला एवं तिजारा जैन मंदिर है तिजारा तहसील के उत्तर में स्थित भिवाड़ी नगर तिजारा तहसील का सबसे बड़ा नगर है। अलवर से भिवाड़ी तक का रोड की एक तरफ मेवात अर्थात कई अन्य जनार्दन का बहुलता है जबकि दूसरी तरफ ग्वालिन समुदाय से जुड़े लोगों का की बहुत बहुलता है फिलहाल तिजारा विधानसभा के अंदर बाबा बालकनाथ योगी विधायक हैं एवम तिजारा नगर परिषद का सभापति रामावतार सैनी है।