टोडाभीम: इतिहास
टोडाभीम कस्बा राजस्थान के पूर्व में करौली जिले के उत्तरी भाग में स्थित एक उपखण्ड मुख्यालय है। इसे मीनाओ का गढ़ कहा जाता है। यह कस्बा जिला मुख्यालय करौली से 73 किलोमीटर कि दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 (जयपुर-आगरा) के दक्षिण दिशा में स्थित है तथा राज्य की राजधानी मुख्यालय जयपुर यहाँ से 110 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित है। टोडाभीम के लिए रेल मार्ग से आने जाने वालो के लिए बांदीकुई जंक्शन और हिंडौन सिटी रेल्वे स्टेशन हनिकटतम रेल्वे स्टेशन है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मेहंदीपुर में बालाजी के भक्त देश के विभिन्न कोनो से दर्शनार्थ आते है। टोडाभीम कस्बा आस-पास के झेत्र से भली भांति सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। आदिवासी मीणा समाज यहां बहुतायत मे पाया जाता है। टोडाभीम शहर के पास जिन्सी का पुरा गांव में प्रसिद्ध बीजबड़ बालाजी का मंदिर स्थित है।