Heimatgeschichte · Todaraisingh ·

टोडारायसिंह

टोडारायसिंह

टोडारायसिंह (Todaraisingh) भारत के राजस्थान राज्य के टोंक ज़िले में स्थित एक नगर है।
टोडारायसिंह को छोटी कासी के रूप में भी जाना जाता है ,यह कई राजाओ की राजधानी भी रहा है , यहाँ अनेक प्राचीन मंदिर व बावडिया है।
यहाँ लगभग ३६५ बावडिया व कुंड है , यहाँ का मुख्य प्रसिद्ध बावड़ी हाड़ी रानी की बावड़ी है।
यहाँ का मुख्य सबसे प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर गोपीनाथ जी का है।
इसके अतरिक्त यहाँ कल्याण जी का मंदिर ,काला कोट मंदिर , चारभुजा मंदिर , राम मंदिर ,वाराही माता मंदिर , आदि प्रसिद्ध मंदिर है।
यहाँ पहाड़ पर भी कई मंदिर बने हुए है। जिनमे मुख्यत किलेश्वर महादेव मंदिर ,आसणेश्वर मंदिर , वाराही माता मंदिर प्रसिद्ध है।
यहाँ शहर के मध्य में बुध सागर नामक एक प्राचीन सरोवर भी विधमान है जो चारो तरफ पहाड़ी और हरयाली से घिरा हुआ है यहाँ एक प्राचीन शिव मंदिर है और इसी के पास संत पीपा जी की तपस्या गुफा भी मौजूद है
टोडारायसिंह के पास बीसलपुर डैम है , यह राजस्थान के मुख्य बांधो में से एक है ,इसका पानी जयपुर ,अजमेर व टोंक जिले में मुख्य रूप से भेजा जाता है ,इस डैम के पास अनेक प्राकृतिक झरने और सुंदर पिकनिक स्पॉट है। जहा दूर दूर से पर्यटक घूमने आते है ,यहाँ बारिश के समय अति मनोरम दर्शय दिखाई देते है। इसी डैम के पास गोकर्णेश्वर महादेव एव बीसलदेव महादेव का अति प्राचीन मंदिर भी मौजूद है यहाँ प्रतिवर्ष हरयाली अमावस्या को मेला लगता है जहा दूर दूर से भक्त दर्शन करने आते है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „टोडारायसिंह“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Earth Science and Remote Sensing Unit, Lyndon B. Johnson Space Center, Public domain – Wikimedia Commons