Heimatgeschichte · Viratnagar ·

विराटनगर, राजस्थान: इतिहास

विराटनगर, राजस्थान: इतिहास

== विवरण ==
विराटनगर (बैराठ) राजस्थान में उत्तर में स्थित है। यह नगरी प्राचीन मत्स्य राज की राजधानी रही है। चारो और सुरम्य पर्वतों से घिरे प्राचीन मत्स्य देश की राजधानी रहे विराटनगर में पुरातात्विक अवशेषों की सम्पदा बिखरी पड़ी है या भूगर्भ में समायी हुई है। विराटनगर अरावली की पहाडियों के मध्य में बसा है। राजस्थान के जयपुर जिले में शाहपुरा के अलवर-जयपुर रोड के उत्तर-पूर्व की तरफ 25 किलोमीटर दूर विराट नगर कस्बा अपनी पौराणिक ऐतिहासिक विरासत को आज भी समेटे हुए हैं।
यह प्राचीन महत्व का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है |

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „विराटनगर, राजस्थान“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Earth Science and Remote Sensing Unit, Lyndon B. Johnson Space Center, Public domain – Wikimedia Commons