धारापुरम
धारापुरम (Dharapuram) भारत के तमिल नाडु राज्य के तिरुपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह तमिल नाडु के प्राचीनतम नगरों में से एक है और चेर राजवंश काल में कोंगु नाडु राज्य की राजधानी हुआ करता था। धारापुरम अमरावती नदी के किनारे बसा हुआ है। यह पश्चिमी गंगा वंश और बाद में कोंगु चोल के अधीक वंचिपुरी के नाम से जाना जाता था।