कुंभकोणम
कुंभकोणम या कुंबकोनम (Kumbakonam) भारत के तमिल नाडु राज्य के तंजावूर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अपने मंदिरों, तालाबों और १२ साला कुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर ब्रह्मा मंदिर भी है। कुंभकोणम उत्तर में कावेरी नदी और दक्षिण में अरसलार नदी के बीच बसा हुआ है।