मन्नारगुडी
मन्नारगुडी (Mannargudi) भारत के तमिल नाडु राज्य के तिरुवारूर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तालुका का मुख्यालय है। यह शहर जिला मुख्यालय तिरुवारूर से 20 किमी (12 मील) और राज्य की राजधानी चेन्नई से 310 किमी (190 मील) की दूरी पर स्थित है। मन्नारगुड़ी को राजगोपालस्वामी मंदिर के लिए जाना जाता है, जो एक प्रमुख वैष्णव तीर्थ है।