तिरुवैकुण्डम
तिरुवैकुण्डम (Tiruvaikuntam) या श्रीवैकुण्ठम (Srivaikuntam) भारत के तमिल नाडु राज्य के तूतुकुड़ी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह तामिरबरणी नदी के किनारे बसा हुआ है और इसके समीप ही इस नदी का मन्नार की खाड़ी में नदीमुख है, जहाँ यह सागर में विलय हो जाती है। श्रीवैकुण्ठम में भगवान विष्णु को समर्पित प्रसिद्ध श्रीवैकुण्ठपति मन्दिर है।