तिरुत्तनी
तिरुत्तनी (Tiruttani) भारत के तमिल नाडु राज्य के तिरुवल्लूर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का प्रधान पर्यटन केन्द्र है और चेन्नई से 85 किमी दूर है। यहाँ पर्वत पर भगवान मुरुगन का प्रसिद्ध तिरुत्तनी मुरुगन मन्दिर है, जो उनके प्रसिद्ध छः मंदिरों में से एक है। इस पर्वत पर 365 सीढ़ियाँ हैं, जो वर्ष के 365 दिनों की परिचायक हैं। तिरुत्तनी से आन्ध्र प्रदेश राज्य मात्र 15 किमी दूर है। शहर बस और रेल सुविधा से प्रमुख शहरों से भली-भान्ति जुड़ा है।