उडुमलईपेट्टई
उडुमलईपेट्टई (Udumalaipettai), जिसे उडुमलई (Udumalai) और उडुमलईपेट (Udumalaipet) भी कहा जाता है, भारत के तमिल नाडु राज्य के तिरुप्पुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह राज्य राजधानी, चेन्नई, से 535 किमी दक्षिणपश्चिम और राज्य के दूसरे सबसे बड़े नगर, कोयम्बतूर, से 72 किमी दूर बसा हुआ है।