बुरहानपुर
बुरहानपुर (Burhanpur) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के बुरहानपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय/ केंंद्र भी है और ताप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है।
बुरहानपुर अपने कपड़ा उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है। यह मध्य प्रदेश में पावरलूम उद्योग का केंद्र भी है। इस क्षेत्र में विनिर्माण उद्योग भी प्रचलित है, यहां पाइप और कृषि उपकरण दोनों का निर्माण किया जाता है। यहां कई कपास और तेल मिलें भी हैं।