चैल, हिमाचल प्रदेश
चैल (Chail) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सोलन ज़िले में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह शिमला से 44 किलोमीटर (27 मील) और सोलन से 45 किलोमीटर (28 मील) की दूरी पर स्थित है। चैल अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। चैल पैलेस (महल) अपनी वास्तुकला के लिए प्रख्यात है। यहाँ के महल को एंग्लो-नेपाली युद्ध में पूर्व सहायता के लिए अंग्रेज़ों द्वारा उन्हें आवंटित भूमि पर ब्रिटिश राज काल में पटियाला के महाराजा द्वारा समर रिट्रीट (ग्रीष्मकालीन निवास) के रूप में बनाया गया था। यहाँ एक क्रिकेट मैदान और पोलो मैदान हैं, जो 2,444 मीटर की ऊंचाई पर है, और इतिहास में पटियाला के पूर्ववर्ती शाही परिवार के स्वामित्व में था। यह "विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान" है।