दुद्धी
दुद्धी (Duddhi), जिसे दुधी (Dudhi) और दुद्धीनगर (Dudhinagar) भी कहा जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। दुद्धी का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़ा है इसमें वर्तमान तहसील मोड़ निवासी सुक्खन अली ख़ान का नाम प्रमुख है जिनके वंशज आज भी आबाद है , अन्य सेनानी यूसुफ़ मसीह, शखावत हुसैन , राजेश्वरी देवी का नाम प्रमुख है।