जलेसर
जलेसर (Jalesar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के एटा ज़िले में स्थित एक नगर है। इसे घुंगरू नगर के नाम से भी जाना जाता है। यह बहुत ही पुरानी तहसील है। यहां पर धातु हस्तशिल्प का कारोबार बहुत साल पुराना है। यहां के बने हुए पीतल के घंटे मंदिरों में एक अलग ही धुन सुनाई देने में सहयोग करते हैं। यह आगरा हाथरस अलीगढ़ सिकंदराराऊ फिरोजाबाद! के बीच में पड़ता है।