कुलपहाड़
कुलपहाड़ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के महोबा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बुन्देलखण्ड मे स्थित है। यह कुलपहाड़ रियासत की राजधानी थी। इस शहर मे चन्देलो ने अनेक मन्दिरो एवं जलाशयों का निर्माण करवाया था। कुलपहाड़ भी एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है तथा यहाँ भी एक प्राचीन किला है, जिसे कुलपहाड़ का किला के नाम से जाना जाता है।