नजीबाबाद: इतिहास
नजीबाबाद को मुग़ल सम्राट अहमदशाह के समकालीन नवाब नज़ीबुद्दौला ने 1750 ई. में बसाया था। नज़ीबुद्दौला एक सफल कूटनीतिज्ञ थे और मुग़ल साम्राज्य की तत्कालीन राजनीति में इनका काफ़ी दख़ल था। इनका मक़बरा नजीबाबाद में स्थित है। सन् 1857 के विद्रोह में नज़ीबुद्दौला के उत्तराधिकारी नवाब दुंदू खाँ ने अंग्रेजों के विरुद्ध बग़ावत की थी, जिसके कारण उनकी रियासत ज़ब्त कर ली गई और उसका एक भाग रामपुर रियासत को दे दिया गया।